आईएएस छवि रंजन की बढ़ी मुश्किलें! ED को फिर मिली 4 दिनों की रिमांड

    आईएएस छवि रंजन की बढ़ी मुश्किलें!  ED को फिर मिली 4 दिनों की रिमांड

    रांची(RANCHI) - आईएएस छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जमीन घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन को और 4 दिनों तक करना होगा ईडी के  सवालों का सामना करना होगा यानी 4 दिनों तक ईडी रिमांड पर छवि रंजन रहेंगे. इससे पहले 6 दिनों तक ईडी पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए अदालत से 6 दिनों का आग्रह किया था.अदालत ने  4 दिनों की स्वीकृति दी है.

    बता दें कि 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन के 22 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की. इस छापेमारी में ED ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए. इसके बाद छवि रंजन को समन भेज कर 21 अप्रैल को पूछताछ के लिए ED ने अपने दफ्तर बुलाया.  छवि छुट्टी पर होने का हवाला देकर ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे. छवि के वकील ने ईडी कार्यालय पहुंच कर समय की मांग की थी लेकिन ईडी की ओर से इनके मांग को अस्वीकृत करते हुए शाम चार बजे तक हाजिर होने का आदेश दिया गया. फिर भी छवि नहीं आये. आखिरकर ईडी ने दोबारा से समन भेज कर 24 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश दिया. इस समन पर छवि 24 अप्रैल को 10.43 मिनट में पहुंच गए. ईडी दफ्तर में इनसे लंबी पूछताछ हुई. इस पूछताछ में कई जानकारियां मिली. इसके बाद फिर चार मई को ईडी ने बुलाया. ईडी दफ्तर में छवि को लंबी पूछताछ के बाद रात 10 बजे इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद ED की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया. इसके बाद 6 मई को रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट ने  IAS छवि रंजन को जमीन घोटाला मामले में 6 दिनों के लिए ED की हिरासत में भेज दिया गया था. इसके बाद आज पूछताछ के बाद उनकी रिमांड अवधि 4 दिनों के लिए फिर से बढ़ दी गई. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news