कान के पर्दे खोलने के लिए दिवाली मनाई है, अगली बार होली खेलेंगे, भारतमाला प्रोजेक्ट पर हुई गोलीबारी का मयंक सिंह ने लिया जिम्मा

    कान के पर्दे खोलने के लिए दिवाली मनाई है, अगली बार होली खेलेंगे, भारतमाला प्रोजेक्ट पर हुई गोलीबारी का मयंक सिंह ने लिया जिम्मा

    रांची (RANCHI) : गैंगस्टर अमन साहू जेल में है, लेकिन अमन के गुर्गों ने रांची समेत अन्य जिलों में आतंक मचा रखा है. ये जेल में रहकर ही अपनी वारदातों को अंजाम देते हैं. ताजा मामला शनिवार को रामगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गोलीबारी से सामने आयी है. जिसकी जिम्म्दारी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने ली है. इतना ही नहीं मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि बर्बरीक परियोजना में जो घटना घटी है, उसके पीछे का कारण मैं ही हूं.

    मयंक ने आगे लिखा है कि कंपनी को यह मेरी आखिरी चेतावनी है. क्या आपको लगता है कि मुझे मैनेज किए बिना आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे. मयंक सिंह ने आगे लिखा कि आपने मुझे नजरअंदाज किया, इसलिए आज मैंने आपके कान के पर्दे खोलने के लिए दिवाली मनाई है, अगली बार हम होली खेलेंगे और वह भी खून से. आपको बता दें कि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के बरियातू के पास अपराधियों के एक गिरोह ने पांच राउंड फायरिंग की. इस दौरान अपराधियों ने भारतमाला परियोजना में काम कर रहे मजदूरों को काम बंद करने की चेतावनी भी दी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news