रामगढ़ के ट्रेंड चोर रांची में कैसे करते थे चोरी, जानिए पूरी खबर 

    रामगढ़ के ट्रेंड चोर रांची में कैसे करते थे चोरी, जानिए पूरी खबर 

    रांची(RANCHI): आपको अक्सर सुनने को मिलता होगा कि राजधानी रांची में चोर सक्रिय हैं. बंद घरों में हाथ साफ कर रहे हैं. पुलिस भी परेशान और आम लोग तो विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर ही रहे थे.

    पुलिस की आलोचना होने लगी तो खुली नींद

    राजधानी रांची और ग्रामीण इलाकों के बंद कई घरों में चोरों ने बहुत तरीके से सामान और जेवरात नगदी सब उड़ाए. रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी थी. पुलिस पर लगातार हमले हो रहे थे. उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा. फिर पुलिस चकरी हुई और एक टीम गठित कर उसका अनुसंधान शुरू किया. तो फिर पुलिस को सफलता मिली. रांची पुलिस ने 5 अपराधियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. यह सभी ट्रेंड चोर है और रामगढ़ से ताल्लुक रखते हैं. गैंग के रूप में यह अपराधी काम करते रहे हैं.

    अब जानिए पुलिस ने किसे गिरफ्तार किया है

    एसएसपी किशोर कौशल के अनुसार रांची पुलिस को चोर गैंग के सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है. बच्चू पासी,बबलू गोस्वामी, बधी सिंह पासी, उमेश महतो और बढ़न साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में सोनार और ऑटो ड्राइवर भी है. रामगढ़ के बढ़न साव नामक सोनार चोरी के आभूषण खरीदता था.

    रांची पुलिस का क्या कहना है

    रांची पुलिस का कहना है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में बंद घरों में चोरी की घटना हुई थी. रामगढ़ का गैंग रांची में बंद घरों की रेकी करता था. उसके द्वारा चोरी के तरीके इजाद किए जाते थे. उसके बाद सम्मिलित रूप से चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था. रांची के मेसरा ओपी, खेलगांव, टाटीसिल्वे, कांके थाना थाना, सदर थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. रांची के सिटी एसपी ने मीडिया के समक्ष सारी बातें रखी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news