होटल मालिक पर अपनी बहू और पोती के अपहरण की शिकायत, एसपी से कार्रवाई की मांग

    होटल मालिक पर अपनी बहू और पोती के अपहरण की शिकायत, एसपी से कार्रवाई की मांग

    दुमका(DUMKA): दुमका के दुधानी में एक होटल के संचालक पर उनके ही रिश्तेदारों ने बहू और पोती के अपहरण का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसपी अम्बर लकड़ा से मिलकर शिकायत की है. देवघर के मोहनपुर प्रखंड के पिपरा निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बताया कि वर्ष 1998 में बहन संजू कुमारी की शादी दुमका में होटल मालिक हरेराम साह के बेटे चंद्रदेव प्रसाद गुप्ता के साथ हुई थी. शादी के कुछ साल बाद से पिता, पुत्र, बहन और उसकी भांजी प्रताड़ित करने लगे. दोनों होटल परिसर में एक घर में रहती थीं.

    बांग्लादेशी नागरिक पर भी शक

    उन्होंने आगे कहा कि एक बांग्लादेशी नागरिक भी कई साल से होटल के एक कमरे में रहता है. आशंका है कि उसने अपने जाल में फंसाकर बहन और भांजी का अपहरण कर लिया है. 21 अगस्त से बहन और भांजी गायब हैं और उसी दिन से बांग्लादेशी नागरिक भी नहीं आ रहा है. मोबाइल भी दो दिन से बंद आ रहा है. अपहरण के पीछे बहन के ससुर और बेटे का हाथ है. भाई ने एसपी से मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की. नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच के बाद ही दोनों के गुम होने का मामला दर्ज किया गया है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news