रामगढ़ हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक के केविन में फंसा ड्राइवर, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर 

    रामगढ़ हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक के केविन में फंसा ड्राइवर, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर 

    रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ में गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हुआ. रांची पटना मुख्य मार्ग कोठार पुल के समीप रात 11 बजे टेलर और ट्रक के बीच  जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में एक ट्रक का चालक केबिन में फस गया. जिसके बाद काफी मशक्कत से ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया. घायल ट्रक चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा. 

     रामगढ़ पुलिस भावेश झा ने क्या कहा 

    वहीं इस मामले में रामगढ़ पुलिस भावेश झा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर पाइप लदा हुआ था. इसी बीच एक अनियंत्रित टेलर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में ट्रक चालक केविन में फस गया. वहीं इस हादसे के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया. फिर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गैस कटर से काटकर ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाल गया.और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news