गढ़वा एनएच-75 पर भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ जा रही कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

    गढ़वा एनएच-75 पर भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ जा रही कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले के एनएच-75 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया है. यहां इनोवा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई है. जबकि कार पर सवार तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं और अन्य दो को भी काफी चोटें आई हैं. घटना मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव स्थित एनएच-75 पर घटी है.

    बताया जा रहा है कि, रांची हटिया से सात लोग इनोवा कार में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे. इसी दौरान गलत साइड से आ रहे कोयला लदे एक ट्रक ने इनोवा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में 55 वर्षीय रांची हटिया निवासी शंभू कुमार राय की मौके पर मौत हो गई है. जबकि मृतक की पत्नी राधा देवी, अरविंद कुमार (46), आदित्य सिंह (13), संदीप कुमार राय (36), अखिलेश यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने शंभू कुमार राय को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया. सीओ यशवंत नायक ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों से संपर्क किया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news