गृहमंत्री अमित शाह वापस लौटे दिल्ली, देवघर एयरपोर्ट से पहले पहुंचे सत्संग आश्रम, आचार्य बबाई दा से की मुलाकात 

    गृहमंत्री अमित शाह वापस लौटे दिल्ली, देवघर एयरपोर्ट से पहले पहुंचे सत्संग आश्रम, आचार्य बबाई दा से की मुलाकात 

    देवघर (DEOGHAR) : गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन की यात्रा पूरी कर वापस दिल्ली लौट गए हैं. दूसरे दिन आज दिल्ली जाने से पहले वह ठाकुर अनुकूल चंद जी के सत्संग आश्रम पहुंचे. गृहमंत्री का सत्संग आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया. अमित शाह ने सत्संग आश्रम के अभिभावक आचार्य बबाई दा से औपचारिक मुलाकात की और उनके साथ जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किया. सत्संग आश्रम में करीब 1 घंटे रहे और इस दौरान उन्हें आश्रम की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दी गई. राजनीतिक गलियारे में इसे आगामी लोकसभा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है. सत्संग आश्रम से निकल कर वे सीधा देवघर एयरपोर्ट गए जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

    प्रशासन ने ली राहत की सांस 

    इससे पहले बीते दिन उन्होंने बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की, फिर जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको का नैनो फर्टीलाइजर प्लांट की आधारशिला रखी. वहीं पर कल अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था. फिर अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह के भाग लिया था. इसके बाद वे पार्टी कोर कमेटी और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की थी. दो दिनों तक देश के गृहमंत्री का देवघर दौरा के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई थी. अमित शाह के वापस दिल्ली चले जाने के बाद पिछले कुछ दिनों से परेशान रही प्रशासन ने राहत की सांस ली होगी. संताल परगना के सभी 18 विधानसभा और 3 लोकसभा सीट जीतने के लिए आयोजित हुए विजय संकल्प रैली का कितना फायदा होगा. वो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा. कुल मिलाकर अमित शाह ने अपनी तरफ से पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं में पूरी ऊर्जा भर दी है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news