माघ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए क्या है माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व

    माघ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए क्या है माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व

    दुमका (DUMKA) : माघ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जरमुंडी पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही. ताकि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और वह उन्हें सुगमता के साथ नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करवा सकें.

    माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व

    वहीं माघ पूर्णिमा के महत्व के बारे में बताते हुए पुरोहित नवल ठाकुर ने कहा कि हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से लोगों के सभी पाप धुल जाते हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है. माघ मास में नदी में स्नान करने की परंपरा है.

    रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी /दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news