दुमका में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगों की मौत 

    दुमका में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगों की मौत 

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार ट्रैक्टर बलमडीह गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में ट्रैक्टर चालक और 2 सवार कुल 3 लोगों की मौत हो गयी. मृतक का नाम मैनेजर बास्की, विनोद बास्की और संजय बास्की है. यह घटना जंगल मे आग की तरह फैल गयी. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जामा थाना पुलिस को दी.  सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर में दबे शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया गया है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news