यहां चम्मच से दूध और जल पीते हैं बाबा भोलेनाथ, जानिए पूरी कहानी

    यहां चम्मच से दूध और जल पीते हैं बाबा भोलेनाथ, जानिए पूरी कहानी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): श्रावण महीने में भोलेनाथ के पूजा-अर्चना की चर्चाएं तो हर तरफ होती हैं. जगह-जगह से श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति की कहानियां सुनने को भी मिलती हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर से सटे डोबो पुल से बीते दिन बाबा के चमत्कार की खबर सामने आई. इसकी सूचना मात्र से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. यहां के बासुकीनाथ शिव मंदिर में अचानक बाबा नंदी महाराज दूध और जल पीने लगे.

    भक्तों ने चम्मच से पिलाया दूध

    मंदिर के पुजारी चंदन पाठक और महिला भक्त यशोदा देवी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह इस मंदिर में सुबह शाम भगवान शिव की पूजा अर्चना होती है. सुबह तक सब कुछ सामान्य था. सावन होने के कारण यहां आने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा होती है. इसी बीच दोपहर 2 बजे अचानक नंदी बाबा दूध और जल पीने लगे. यह खबर अन्य भक्तों तक पहुंची. सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का ताता लग गया. भक्त बाबा को जैसे ही चमच से जल और दूध पिलाते, कुछ ही सेकंड में वह सुख जाता. इसका बाद मंदिर में और भी जोर-शोर से बाबा की पूजा शुरू हो हई.

    श्रद्धा और आस्था

    पंडित और भक्तों का मानना है कि यह भोले बाबा की कृपा ही है. इतने वर्षों में कभी ऐसा नहीं हुआ. लेकिन सावन के दौरान यह होना चमत्कार ही है. यशोदा देवी ने कहा की यह श्रद्धा और आस्था की बात है. भोले बाबा हम भक्तों के दिल मे बस्ते है, इसलिए ये चमत्कार इस मंदिर में देखने को मिला.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news