Breaking News:- हेमन्त सोरेन ED कोर्ट मे पेशी के बाद भेजे गए होटवार जेल , पूर्व मुख्यमंत्री की ईडी की रिमांड खत्म

    Breaking News:- हेमन्त सोरेन  ED कोर्ट मे पेशी के बाद भेजे गए होटवार जेल , पूर्व मुख्यमंत्री की ईडी की रिमांड खत्म

    रांची(RANCHI): जमीन घोटाले मामले के आरोप में गिरफ्तार हेमन्त सोरेन की पेशी ईडी की विशेष अदालत में की गई. पेशी के बाद हेमन्त सोरेन को रांची के होटवार जेल भेज दिया गया है.  आपको बता दे आज ईडी की रिमांड खत्म  होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हेमन्त सोरेन को ईडी दफ्तर से लेकर ईडी के अधिकारी ईडी के विशेष अदालत में पहुंचे थे.  अब आज की रात हेमंत होटवार जेल में गुजारेंगे. आपको बता दे 31 जनवरी को  बड़गाई के जमीन घोटाले के आरोप में जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद लगातार उनसे इस घोटाले के संबंध में सवाल-जवाब किया . इसके साथ ही उनके करिबियों के साथ भी पूछताछ की और अभी भी इसे लेकर पड़ताल कर रही है. 

    बता दे कि हेमन्त सोरेन को ईडी अब तक 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है.पहली बार पांच दिन फिर पांच दिन और तीन दिन की रिमांड ईडी को मिली थी.जब रिमांड खत्म हो गई तो अब कोर्ट में पेशी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news