ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, मौके पर बाइक चालक और सवार दोनों की मौत

    ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, मौके पर बाइक चालक और सवार दोनों की मौत

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर के समीप ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही रानेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुचीं और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है. ट्रक पर थान लोड था जो पश्चिम बंगाल जा रहा था.

    ट्रक पर लोड था धान

    ट्रक दुमका के आसनबानी बाजार के किसी धान गोदाम से धन को लोड करवा कर पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए निकल था. दोनों युवक भी अपने बाइक पर सवार होकर आसनबानी बाजार से निकले थे. कुछ दूर जाने के बाद आगे एक तीखे मोड़ मे ट्रक और बाइक की आमने सामने की टक्कर इतनी जोरदार हुई की दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जोरदार टक्कर के कारण शवों की हालत बेहद खराब हो  गई है. युवक का बाइक ट्रक के अगले हिस्से मे जाकर फंसा हुआ है.

    आज नहीं होगा पोस्टमार्टम

    घटना मे मरने वाले दोनों युवकों की पहचान 32 वर्षीय राहुल कुमार सिंह शहर के रसिकपुर दासपाड़ा और 21 वर्षीय सागर दत्ता शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार के तौर पर हुई है. दोनों शादी समारोह में फोटाेग्राफी करते थे. शवों को अस्पतल पहुंचाने के बाद मालूम हुआ की देर शाम हो जाने के कारण आज शव का पोस्टमार्टम का नहीं हो पाया. इस कारण से दोनों के शव को सुरक्षित फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीत गृह में रखा गया है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news