पुलवामा में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दो मीनट का मौन

    पुलवामा में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दो मीनट का मौन

    गढ़वा : कल्याणपुर 172 बटालियन सीआरपीएफ के मुख्यालय मे अधिकारियों और जवानों के द्वारा पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. गौरतलब है कि आज ही के दिन को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों द्वारा सीआरपीएफ की कानवाई पर अटैक हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे.

    इस अवसर पर श्रद्धा अर्पित करते हुए अजय कुमार वर्मा कमाण्डेंट ने शहीद जवानों के व्यक्तित्व व कृतित्व को बेजोड़ बताते हुए उनके असामयिक शहादत को पूरे सीआरपीएफ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

    इस अवसर पर वाहिनीं के अधिकारियों व जवानों के द्वारा शहीद स्मारक पर रीथ एवं माल्यार्पण की गई एवं सशस्त्र गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं शोक शस्त्र के उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

    रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news