गिरिडीह से रोजगार की तलाश में मलेशिया गये एक और प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार में शोक

    गिरिडीह से रोजगार की तलाश में मलेशिया गये एक और प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार में शोक

    गिरिडीह(GIRIDIH):प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है.इसी क्रम में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अडवारा पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत हो गई.मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा निवासी स्वर्गीय झमन का (36) वर्षीय पुत्र वकील सिंह है.गुरुवार की देर शाम परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली.मृतक मलेशिया के लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) कंपनी में काम करता था. 

    मौत की वजह का कोई नहीं हुआ ख़ुलासा

    हालांकि उसकी मौत कैसे हुई है,इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है.बताया जा रहा है कि दो वर्ष वह काम करने के लिए मलेशिया गया था.मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी,रूपा कुमारी (20),सुजीत (18),काजल कुमारी (17),नीतू कुमारी (13) को छोड़ गए.

    सिकन्दर अली ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी

    घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रवासी मजदूर के हितार्थ में काम करने वाला सिकन्दर अली प्रवासी मजदूर के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.उन्होंने ने बताया कि गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में विदेशों में जाते है. उन्होंने कहा कि काम के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु की घटनाएं आम है.समाजसेवी ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की.उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से युवाओं को विदेश जाने की मजबूरी नहीं होगी और ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news