45 करोड़ की लागत से बनेगा हैदरनगर-पंसा पथ, विधायक ने किया शिलान्यास, कहा-विरोधियों की बोलती बंद

    45 करोड़ की लागत से बनेगा हैदरनगर-पंसा पथ, विधायक ने किया शिलान्यास, कहा-विरोधियों की बोलती बंद

    पलामू(PALAMU): हैदरनगर-पंसा मुख्य पथ समेत मोहम्मदगंज प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़क मोहम्मदगंज मुख्य पथ से गोराडीह व मोहम्मदगंज मुख्य पथ से सबनवा पथ निर्माण कार्य का विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया. तीनों सड़कों में कार्य प्रारंभ करने का निर्देश कार्यकारी एजेंसी को दिया है. शिलान्यास के मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें भी पता है की पंसा पथ की स्थिति काफी खराब है. आम लोगों को काफी परेशानी होती है. मगर कुछ तकनीकी कारणों की वजह निर्माण स्वीकृति मिलने में देर हुई. इस पथ को लेकर राजनीति करने वाले लोगों ने इसे मुद्दा बना कर गंदी राजनीति की. अब उनके पास यह मुद्दा भी नहीं रहा. उनकी बोलती बंद है.

    कमलेश सिंह ने कहा कि उन्हें इतनी चिंता थी तो दस वर्षो तक उन्होंने इसका निर्माण क्यों नहीं कराया, इस मामले को क्यों नहीं उठाया. उन्हें जनता को जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए जनता को निगरानी करने की जरूरत है. अगर कार्य में अनियमितता होती है तो वह उन्हें सूचना दे, कार्रवाई करना उनका काम है. बाद में हंगामा करने से परेशानी के सिवा कुछ हासिल नहीं होता है. उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क को लेकर बहुत चिंतित थे, उन्हें अब खड़े होकर काम करना चाहिए. जिससे सड़क लंबे समय तक ठीक रह सके.

    विधायक ने कहा कि मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा व हरिहरगंज की सभी ग्रामीण सड़कों का निर्माण उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कराने का काम किया था, उन सड़कों पर किसी जनप्रतिनिधि ने एक डेली मट्टी तक डालने का काम नहीं किया. पुनः उन सड़कों का निर्माण अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कराने का काम उन्होंने किया है. जनता सब जानती है. उन्होंने कभी गंदी राजनीति नहीं की. क्षेत्र के विकास को हमेशा प्राथमिक देने का काम किया. अगर हुसैनाबाद-हरिहरगंज से अधिक कहीं विकास के कार्य हुए हैं तो कोई बताए, वह राजनीति छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि चाहे नबीनगर रोड हो या पंसा रोड सभी सड़कों का निर्माण उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कराने का काम किया है. जिससे क्षेत्र के लोगों को आवा गमन में परेशानी नहीं हो. एक एक ग्रामीण सड़कों के साथ साथ गांव गांव में गली नाली के अलावा जरूरत के मुताबिक अन्य कार्य भी किए गए हैं. विधायक कोटा की राशि ग्रामीणों की सहमति से खर्च की गई है, जो देखने की चीज है. उनके पहले के प्रतिनिधि विधायक कोटा की राशि कहां खर्च करते थे, जनता तो दूर कार्यकर्ताओ को भी जानकारी नहीं होती थी. उन्होंने सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का काम किया है. हैदरनगर व मोहम्नदगंज क्षेत्र में आने पर विधायक का जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया व सड़कों के निर्माण कराने के लिए.

    उनके प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह,योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,मन्नान खान, अशोक सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह,सुधीर सिंह, उदित नारायण सिंह,अकबर खान,सतेंद्र सिंह,पप्पू सिंह, शयमबिहारी मेहता, शंकर ठाकुर, उदय सिंह, अख्तर अंसारी, रविरंजन सिंह, सरयू पासवान, उप प्रमुख पप्पू पासवान,बिमलेश सिंह, दिलीप पाल, बबिता सिंह, अनिल सिंह,शशिरंजन मिश्रा, नसीम अंसारी, आफताब खान, शाहबाज खान, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह उपस्थित थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news