घर से निकले थे दोस्त के बर्थडे पार्टी में शरीक होने, सड़क दुर्घटना में 2 किशोर की गई जान

    घर से निकले थे दोस्त के बर्थडे पार्टी में शरीक होने, सड़क दुर्घटना में 2 किशोर की गई जान

    दुमका (DUMKA): दुमका शहर के गांधी मैदान के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी. घटना शनिवार देर रात की है. इस घटना में 16 साल के प्रियांसु सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय प्रेम फ्रासिंस सोरेन ने रविवार की दोपहर इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया. दोनों शनिवार रात को जामा के बीचकोड़ा गांव में रहने वाले दोस्त मानवेल की बर्थ डे पार्टी मनाने के बाद दोस्त की ही बाइक से घर से लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार प्रियांसु जामा के भुटोकोरिया गांव का रहने वाला था और दुमका के महुआडंगाल में मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था, जबकि प्रेम जामा के ही जामदली पहाड़पुर का रहने वाला था और सरूवा में नानी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था. दोनों ने इसी साल नेशनल हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया. मौत के बाद दोनों के घर में मातम छा गया.

     

    जामदली पहाड़पुर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका प्रेम की मां नमिता किस्कू ने बताया कि दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे. एक साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. शनिवार को बीचकोड़ा में रहने वाले उनके दोस्त अमानवेल का बर्थ डे था. उसने दोनों को पार्टी में बुलाया था. बाइक नहीं होने पर दोनों ने जाने से मना कर दिया. इस पर इमानवेल ने कहा कि वे किसी तरह यहां आ जाएं और वापस जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल दे देगा. इसके बाद दोनों जाने के लिए तैयार हुए. किसी तरह से शाम को बीचकोड़ा पहुंच गए. देर रात तक पार्टी मनाने के बाद दोनों इमानवेल की बाइक से घर लौट रहे थे, इसी क्रम में गांधी मैदान के पास किसी वाहन ने ठोकर मार दी.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news