गुमला: वज्रपात से जिले में दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

    गुमला: वज्रपात से जिले में दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

    गुमला(GUMLA): गुमला जिले में दो अलग-अलग जगह वज्रपात से दो मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बता दें कि पहली घटना गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड से है, वहीं दूसरा घटना सदर प्रखंड के टोटो के पास हुई. फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है.

    काम करने के दौरान गई मजदूरों की जान

    बता दें कि पहली घटना सदर प्रखंड की है, जहां मुकतार अंसारी 38 ईंट भट्टे में काम कर रहा था. तभी अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश के बीच वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आने से मुकतार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि इस घटना में दो और मजदूर अनवर अंसारी 60 और नजीम अंसारी 35 बुरी तरह झुलस गए.

    वहीं दूसरी घटना बिशनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना अंतर्गत बॉक्साइट माइंस में काम कर रहे मजदूरों के साथ हुई. जिसमें अचानक से वज्रपात होने से मजदूर सुकरा असुर 40 की मौत हो गई. जबकि राम असुर 45 बुरी तरह घायल हो गए.

    परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं इस घटना में घायल तीन मजदूरों का इलाज गुमला के सदर अस्पताल में चिकित्सकों के दिशा निर्देश पर चल रहा है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. साथ ही मृत के परिजन सरकार औऱ ईंट भट्ठा के मालिक के मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news