गुमला पुलिस ने एक दिन में दो हत्याकांडों का किया खुलासा, दोनों मामलों में अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पढ़ें पूरा मामला

    गुमला पुलिस ने एक दिन में दो हत्याकांडों का किया खुलासा, दोनों मामलों में अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पढ़ें पूरा मामला

    गुमला(GUMLA):गुमला पुलिस ने आज शुक्रवार के दिन दो हत्या के मामलों का खुलासा किया, और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पहला मामला गुमला के कटिम्बा गांव निवासी सुमन एक्का हत्याकांड का है. जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं दूसरा मामला रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम गांव निवासी रंजीत कुमार बड़ाईक की हत्या कांड का है.

    इस वजह से की गई थी हत्या

    इन दोनों मामलों की जानकारी पुलिस अधीक्षक गुमला हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. और कहा कि सुमन एक्का के हत्या के आरोपी विनय तिग्गा और प्रवीण बरवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आपको बताये कि 6‌ नवंबर को सुमन एक्का और विनय तिग्गा के बीच गाली गलौज हुई थी. जिसको लेकर विनाय तिग्गा ने  गुस्से में आकर सुमन एक्का को चिड़िया मारने के बहाने से बुलाया और अपने साथी प्रवीन बरवा के साथ मिलकर हत्या कर दी.वहीं इस हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए शव को तेलंगाजाम नाला में फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में बहुत जांच की.जिसके बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. इसकी की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त टांगी और अभियुक्त का खून लगा कपड़ा को भी बरामद कर लिया है.

    पत्नी के साथ छेड़खानी के विरोध में हुई थी हत्या

    वहीं दूसरे मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम गांव निवासी रंजीत कुमार बड़ाईक की हत्या कांड के अभियुक्त रमेश उरांव और दयानंद उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त रमेश उरांव ने बताया कि  उसकी पत्नी सलमी उरांव के साथ मृतक रंजीत बड़ाईक ने छेड़खानी किया था. जिसके विरोध में उसने रंजीत बड़ाईक की घर के आंगन में लाठी और कुदाल से सर पर मार कर हत्या कर दी.वहीं शव को छुपाने के लिए अपने चचेरे भाई दयानंद उरांव के साथ मिलकर शव को मर्दा नदी पर बने लौकी पुल से 50 मीटर दफना दिया गया था.जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news