पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का शानदार स्वागत, एयरपोर्ट पर वहां के प्रधानमंत्री ने छुए पैर

    पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का शानदार स्वागत, एयरपोर्ट पर वहां के प्रधानमंत्री ने छुए पैर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंचे । जहां प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पैर छूकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जेम्स मारापे को गले से लगा लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा नहीं की है। पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। उन्होंने, वहां भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात भी की।

     प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

    पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे के साथ फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स को-ऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। पापुआ न्यू गिनी जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों ने अहम शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया है। अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में प्रधानमंत्र मोदी 22 मई से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news