नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस, करीब दो घंटे रहेंगे


पलामू(PALAMU): झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस पलामू पहुंच गए हैं. पलामू के नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेश बैस बतौर मुख्य अतिथि शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल पलामू में 2 घंटे तक रहेंगे. एनपीयू के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों कई गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स सम्मानित होंगे.
आईसा के छह सदस्य हुए थे गिरफ्तार
दरअसल, राज्यपाल रमेश बैस के पलामू दौरे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के आधा दर्जन सदस्यों को पलामू पुलिस ने हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी सदस्यों को विभिन्न थानों में रखा गया है. आपको बता दें कि आईसा के सदस्यों ने दीक्षांत समारोह का विरोध किया था और कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.
4+