गोड्डा का मोटरसाइकिल चोर देवघर से गिरफ्तार, निशानदेही पर 3 और चोर गिरफ्तार, मास्टर चाभी भी बरामद

    गोड्डा का मोटरसाइकिल चोर देवघर से गिरफ्तार, निशानदेही पर 3 और चोर गिरफ्तार, मास्टर चाभी भी बरामद

    देवघर(DEOGHAR):देवघर के कुंडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर गोड्डा जिला का रहने वाला 20 वर्षीय मुन्ना शर्मा है. जो देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से स्थानीय के मदद से मोटरसाइकिल की चोरी करता था. पुलिस ने गश्ती के दौरान शक के आधार पर बिना नंबर की गाड़ी देख मुन्ना शर्मा को रोका और उससे कागजात की मांग की तो मुन्ना ने प्रस्तुत नहीं किया. फिर पुलिस द्वारा मुन्ना की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 2 मोबाइल 1 मास्टर चाभी के साथ दो अन्य चाभी मिला.

    निशानदेही पर 3 और चोर गिरफ्तार

    पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ शुरू करने पर मुन्ना ने बताया कि मोटरसाइकिल और मोबाइल देवघर जिला के पथरौल थाना क्षेत्र से चुराया है. इसके निशानदेही पर पुलिस ने जिला के कुंडा थाना क्षेत्र से दिनेश राणा को जबकि पथरौल थाना क्षेत्र से लक्ष्मण राणा और आरीफ शेख की गिरफ्तारी की है. पुलिस ने सभी के पास से एक बिना रेजिस्ट्रेशन ग्लैमबर मोटरसाईकिल जिसका चेसिस नंबर घीसा हुआ, 7 स्क्रीन टच मोबाईल, एक टैब Lenovo कंपनी का जब्त किया है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news