गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने खुद पर केरोसिन डाल कर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

    गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने खुद पर केरोसिन डाल कर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने खुद पर केरोसिन डाल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है, जिसके बाद छात्रा को गंभीर अवस्था मे एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. छात्रा की साथ पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका को शक हुआ था कि छात्रा चीट लेकर परीक्षा दे रही है. इसके बाद शिक्षिका उसे दूसरे कमरे में ले गई और छात्रा की पूरी तलाशी ली.

    ग्लानि में खुद को कर दिया आग के हवाले

    शिक्षिका ने चेकिंग के दौरान छात्रा के कपड़े भी निकलवा दिया. इसके बाद छात्रा छुट्टी होने पर घर आई. मगर, इस घटना के बाद उसे खुद पर ग्लानि महसूस हो रही थी. इसी ग्लानि में उसने खुद को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल, इसकी सूचना सीतारामडेरा थाने को दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. छात्रा की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच में भर्ती करवा दिया गया है. छात्रा 80 प्रतिशत जल चुकी है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news