अमित अग्रवाल की रिमांड हुई खत्म,कोर्ट ने भेजा जेल


रांची(RANCHI): कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल की रिमांड अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई. रिमांड पूरी होने के बाद ईडी की विशेष कोर्ट में उसे पेश किया गया. कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अमित अग्रवाल को होटवार जेल पहुंचा दिया गया है. अमित अग्रवाल को मणि लौंडरींग मामले में कोलकता से सात अक्टूबर की शाम गिरफ्तार किया था. गिरफ़्तारी के बाद रांची लाया गया और ईडी कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से ईडी को छः दिनों की रिमांड पर पूछताछ के लिए भेज दिया गया था.
ईडी के एयरपोर्ट स्थित जोनल कार्यालय में छः दिनों तक कड़ी पूछताछ चली. पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी ईडी को मिली है.मालूम हो की हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को 31 जुलाई की रात कोलकाता के हैरिस स्ट्रीट थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये के साथ अमित अग्रवाल ने गिरफ्तार कराया था.
अमित अग्रवाल ने कोलकाता पुलिस को एक आवेदन दिया था कि एक पीआईएल मैनेज करने के नाम पर अधिवकता ने 10 करोड़ रुपया की मांग किया है. जिसकी अग्रिम राशि 50 लाख रुपये के रूप में वह दे रहे है. आवेदन के बाद एक जाल बिछा कर राजीव कुमार को पकड़ लिया गया था.
4+