प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, प्रेमिका के भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, प्रेमिका के भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA): प्रेम थोड़ा सोच-समझ कर करें. खासकर ये जरूर ध्यान रखें, कि जिससे आप प्रेम कर रहे हैं, उसके घरवाले कैसे हैं और क्या कर सकते हैं. क्योंकि ऐसे में कई बार मर्डर होते देखा गया है, जिसे हम ऑनर किलिंग के नाम से जानते हैं. ऐसे ही ऑनर किलिंग के एक मामले में प्रेमी नीतीश कुमार को अपने जान से हाथ धोनी पड़ी. दरअसल, मामला तब सामने आया जब बीते 13 अप्रैल को पुलिस ने गांजिया बराज से एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृत युवक का नाम नीतीश कुमार है, जो बिहार के वैशाली रुस्तमपुर पिनपेरिया का रहनेवाला था. पुलिस ने उसकी हत्या का भी खुलासा कर दिया है, पुलिस ने जो कहानी बताई है, वह पूरी तरह ऑनर किलिंग का मामला लगता है.  

    डॉली और नीतीश में था प्रेम-प्रसंग

    पुलिस के अनुसार, नीतीश का पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना के हल्दीपोखर स्टेशन के समीप रहने वाले उदेश राय की बेटी 20 वर्षीय डॉली राय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. नीतीश अक्सर डोली राय से मिलने उसके गांव हल्दीपोखर जाया करता था. बीते 12 अप्रैल 2022 की दोपहर डॉली राय और नीतीश को चोरी छुपे मिलते डोली की मां मोहिनी देवी ने देख लिया. जिसके बाद नीतीश वहां से भाग गया. मोहिनी देवी ने वापस घर आकर अपने पति उदेश राय और बेटा राहुल को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी होने पर उदेश राय और राहुल कुमार नीतीश को ढूंढने निकले. राहुल ने अपने दोस्त विवेक रजक की सहायता से नीतीश को ढूंढ निकाला और अपने पिता उदेश राय के साथ मिलकर नीतीश के साथ मारपीट की और डोली से दोबारा नहीं मिलने की चेतावनी दी. उसके बाद राहुल ने अपने पिता से कहा कि आप घर चले जाए मैं इसको फार्म हाउस ले जा रहा हूं. वहां नीतीश को समझा- बुझाकर छोड़ देंगे. उदेश राय वापस घर लौट गए. उसके बाद उसके कहे अनुसार राहुल कुमार अपने दोस्त विवेक के साथ नीतीश को राजनगर के हेसल स्थित फार्म हाउस ले गया. वहां राहुल एवं विवेक ने नीतीश को समझाया.

    समझाने के नाम पर कर दी हत्या

    इसके बाद राहुल, विवेक और नीतीश स्प्लेंडर बाइक, जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 05 डीडी 4794 है, उस पर बैठकर शराब लेने हेसल के पास स्थित एक काउंटर गए और वहां से एक बोतल शराब खरीदा. बगल की दुकान से सिगरेट, पानी की बोतल और मिक्चर भी खरीदा. फिर वहां से तीनों बाइक पर बैठकर तलाई पहाड़ के पास गए. उस समय रात करीब 8:00 बज रहे थे. वहां तीनों ने बैठकर शराब और सिगरेट पी. उसके बाद राहुल ने कहा कि चलो कहीं घूमने चलते हैं. जिस पर विवेक ने कहा कि गंजिया डैम साइड घूमने चलते हैं. उसके बाद राहुल, विवेक और नीतीश ने अपनी बाइक से गंजिया डैम की तरफ गए. उसके बाद डैम किनारे साइड में गाड़ी खड़ी कर तीनों ने नदी में पैर हाथ धोया. जब हाथ पैर धो कर नदी के किनारे तीनों आए तो अचानक राहुल और विवेक ने काले रंग के गमछे से नीतीश का मुंह और नाक दबा दिया. इससे वह छटपटाने लगा. उसके बाद राहुल ने विवेक से कहा कि इसका हाथ पकड़ लो. विवेक ने उसका हाथ पकड़ा, थोड़ी देर बाद नीतीश बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके बाद राहुल ने अपनी जींस के पैकेट से चाकू निकाला और नीतीश के दोनों हाथों की कलाई और गला काट दिया. उसके बाद उसके बाद शव को उठा कर पानी में फेंक दिया और भाग गए. भागने के दौरान उन लोगों ने चाकू को नहर में फेंक दिया. जिसे बरामद कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि सभी अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news