धनबाद के बरवाअड्डा में प्यार पाने के लिए धरने पर बैठी लड़की, दे रही ओपेन चैलेंज  

    धनबाद के बरवाअड्डा में प्यार पाने के लिए धरने पर बैठी लड़की, दे रही ओपेन चैलेंज  

    धनबाद(DHANBAD): प्यार किया तो डरना क्या, शादी किए हो तो रखोगे क्यों नहीं, जिस दिन शादी किए उस दिन क्या सोचे थे, क्या सोच कर 3 वर्षों तक साथ रखा, इन  सवालो को लेकर एक लड़की मंगलवार को बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र के यादवपुर में पहुंच गई. उसका कहना है कि वह वासेपुर के करीमगंज की रहने वाली है. 3 साल पहले वह और रोहित  शादी किये थे. प्रेमिका आज स्कूटी लेकर इंसाफ मांगने यादवपुर पहुंच गई. प्रेमी के परिजनों ने उसे घर से बाहर कर दिया.  युवती  दावा कर रही  है कि बिहार के बक्सर का रहने वाला रोहित राय उर्फ विक्की बजाज फाइनेंस गुमला में काम करता है.  3 साल पहले एक मंदिर में उन लोगों ने शादी की थी. शादी की बहुत सारी तस्वीरें भी उसके पास है. उसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे लेकिन लड़की के दावे के मुताबिक कुछ माह पहले लड़के की सोच बदल गई.   उसने दूसरी  लड़की से शादी करने की सोच कर उसे छोड़ दिया. 

    घर वाले बंद कर लिए है दारवाजा 
     
    आज जब वह प्रेमी के घर पहुंची तो घर वालों ने दरवाजा तक नहीं खोला.  लाचार होकर लड़की सड़क पर ही न्याय की गुहार लगाती रही.  जानकारी के अनुसार लड़का बिहार का रहने वाला है और यादव पुर में अपने मामा के घर पर रहता है. लोगों ने न्याय के लिए लड़की को पुलिस के पास जाने की सलाह दी लेकिन वह जाने को तैयार नहीं है.  उसका कहना है कि हम शादी किए हैं, कोई अपराध थोड़े किये है.  हम जब रहेंगे तो यही रहेंगे और अपना हक लेकर जाएंगे.  इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है. मामला चाहे जो भी हो लेकिन लड़का फिलहाल घर के भीतर है.  उसके परिजन भी दरवाजा बंद कर लिए हैं और लड़की हर आने जाने वाले लोगों से न्याय की गुहार मांग रही है.  इस तरह की घटनाएं धनबाद में पहले भी हुई है.  प्रेमिका प्रेमी के घर के सामने धरना देकर शादी के लिए विवश कर चुकी है.  धनबाद की मिट्टी भी  अजीब है, यहां हर कुछ अजीब ही होता है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news