जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकी हमले में गिरिडीह का बेटा हुआ शहीद, गांव में मातम 

    जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकी हमले में गिरिडीह का बेटा हुआ शहीद, गांव में मातम 

    गिरिडीह(GIRIDIH): जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में शुक्रवार अहले सुबह आंतकियों और सुरक्षा बालों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में गिरिडीह के देवरी के बेटे का शहीद होने की सूचना है. मृतक के परिजनों ने इसकी पुष्टि की है. मृतक अजय राय उन जवानों में था, जो शुक्रवार की सुबह अपने बटालियन के साथ सर्च ऑपरेशन में निकला था. मृतक देवरी के ढेंगाडीह गांव का रहने वाला था और जम्मू कश्मीर के पुलवामा के सीआरपीएफ बटालियन में बतौर जवान प्रतिनियुक्त था.

    गांव में छाया मातम 

    जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अजय राय अहले सुबह अपने बटालियन के जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन में निकला था.  इसी दौरान आंतकियों के साथ बटालियन के जवानों का मुठभेड़ हुआ. जिसमें एक गोली अजय राय को लगने की बात सामने आई है. गोली लगने के बाद अजय राय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी गांव में परिजनों समेत ग्रामीणों के मिलते ही कोहराम मच गया. और पूरे गांव में मातम छा गया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news