गिरिडीह : प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी  

    गिरिडीह : प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी  

    गिरिडीह (GIRIHDIH) : गिरिडीह के झरियागादी गांव में एक युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. बता दें की युवक की शादी होने वाली थी. शादी के 2 महीने पहले ही युवक ने ऐसा कादम उठा लिया. मृतक की पहचान राजा पंडित के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.  

    लोगों ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला

    इस मामले में अब तक स्पष्ट नहीं  नही हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है, लेकिन चर्चा है कि युवक जिस लड़की से प्यार करता था, संभवत उससे शादी नहीं होने के कारण उसने ये कदम उठाया. जानकारी के अनुसार मृतक युवक राजा पंडित की शादी अगले माह दो मई को होने वाली थी. इधर शनिवार की सुबह जब परिजन उठे, तो देखा की युवक का कमरा बंद पड़ा है. जब परिजनों ने दरवाजा खोल कर देखा तो युवक का शव फंदे से झूल रहा था. जिसके बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news