अवैध खनन पर ईडी सख्त: धनबाद एसपी के बाद अब गिरिडीह एसपी ईडी की रडार पर

    अवैध खनन पर ईडी सख्त: धनबाद एसपी के बाद अब गिरिडीह एसपी ईडी की रडार पर

    रांची(RANCHI): अवैध खनन कर अधिकारी माफियाओं के साथ मिलकर झारखंड को खोखला करने में लगे हैं. लेकिन अब इनकी खैर नहीं है,अवैध खनन में संलिप्त अधिकारियों का ईडी रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में लगी है. इसमें सबसे आगे धनबाद एसपी और गिरिडीह एसपी अमित रेनू के खिलाफ दर्ज शिकायतों और अन्य मामलों की जानकारी पुलिस मुख्यालय से मांगा है. इनके अलावा ईडी के रडार पर दर्जनों आईएएस और आईपीएस हैं.

    ईडी द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि गिरिडीह से एसपी कोयला के अवैध खनन के साथ साथ ट्रांसफर पोस्टिंग तक में इनकी भूमिका रहती है. ईडी ने एसपी से जुड़े शिकायतों का ब्योरा मांगा है. ईडी को गिरिडीह एसपी की शिकायत मिली है कि जिले में रसूखदार लोगों के साथ साठ-गाठ कर अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं.     

    गिरिडीह जिले में कोयला की तस्करी जोरों पर है. हर दिन हजारों टन कोयला बिना परमिट और चालान के निकाला जा रहा है. इसमें माफिया फल फूल रहे हैं और स्थानीय लोग परेशान हैं. परेशान क्यों ना हो उनके सामने उनके भविष्य के साथ खेलवाड़ जो हो रहा है,राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा है. इन सब से परेशान हो कर अब स्थानीय लोग ईडी के पास आसरा लेकर पहुंच रहे हैं. ईडी लगातार अवैध खनन के खिलाफ झारखंड में कार्रवाई कर रही है. ईडी की कार्रवाई से झारखंड में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. लेकिन कई जिले अभी भी ऐसे हैं जहां अभी भी अवैध खनन जोरों से जारी है. इस जिले के पुलिस अधिकारी से लेकर निचले स्तर के अधिकारी तक संलिप्त हैं.                      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news