कोल डंप पर दबंगता के लिए सुपारी किलर भेजने में कितनी सच्चाई, जानना चाहता है कोयलांचल


धनबाद(DHANBAD): कोल डंप पर सुपारी देकर हत्या कराने की बात सामने आने के बाद कोयलांचल में सनसनी फैल गई है. बुधवार को बांसजोड़ा में जो हमलावर पकड़े गए हैं, उन में से एक ने वायरल वीडियो में स्वीकार कर रहा है कि विधायक ढुल्लू महतो के कहने पर वह राम, रहीम यानी कांग्रेस नेता राज कुमार महतो तथा असलम मंसूरी की हत्या करने के लिए आए थे. इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो पुलिस की जांच में सामने आएगी लेकिन इससे कोयलांचल के लोग आश्चर्य में जरूर पड़ गए हैं. यह बात अलग है कि धनबाद में माफिया की लड़ाई में जितनी भी हत्याएं हुई है ,वह सब सुपारी किलर ने ही की है, लेकिन बुधवार की घटना में क्या सचमुच कोई सुपारी किलर है, अथवा नहीं, इसकी जांच पुलिस को कर स्थिति स्पष्ट, जितनी जल्दी हो सके कर देना चाहिए. वैसे विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है .इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कराई जा सकती है. उन्होंने साफ कहा है कि जलेश्वर महतो उनकी लोकप्रियता से घबराकर इस तरह की साजिश रच रहे हैं और मुझे तरह तरह से बदनाम करना चाहते हैं. आपको बता दें कि कल पहुंचे हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी, उसके बाद गांव वालों ने तीन को धर दबोचा था. पुलिस ने घटनास्थल से 9 बाइक ,एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+