Giridih: अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुए एसडीएम, कहा एक हफ्ते के अंदर हटाये अतिक्रमण, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

    Giridih: अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुए एसडीएम, कहा एक हफ्ते के अंदर हटाये अतिक्रमण, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

    गिरीडीह (GIRIDIH): डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के इसरी बाजार और डुमरी में अतिक्रमण को लेकर एसडीएम काफी सख्ती दिखा रहे है. इसी को लेकर उन्होंने इसरी बाजार और डुमरी का आज शुक्रवार को निरीक्षण किया, और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोगों और सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को एक हफ्ते के अंदर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया.

    अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुए एसडीएम

     इस दौरान उन्होंने कहा कि  यदि क हफ्ते के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया, तो वैसे लोगों पर अतिक्रमण हटाते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं एसडीएम के निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा गया है. निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहजाद परवेज अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा  सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    रिपोर्ट- दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news