गिरिडीह पुलिस ने 4 अपराधियों को पकड़ा, NH में हथियार का भय दिखाकर लूटते थे वाहन

    गिरिडीह पुलिस ने 4 अपराधियों को पकड़ा, NH में हथियार का भय दिखाकर लूटते थे वाहन

    गिरिडीह(GIRIDIH): जिला के निमियाघाट थाना पुलिस ने अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना समेत चार अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटे गए टाटा मैजिक वाहन के साथ चार मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में निमियाघाट के इसरी बाजार स्थित रेलवे गेट नंबर 14 निवासी राजू साव उर्फ राजू बंगाली, इसरी बाजार के हटियाटांड निवासी रीतिक गुप्ता, रांगामाटी निवासी अनिल शर्मा और धनबाद के कतरास के पंजाबी मुहल्ला निवासी सौरभ कसेरा उर्फ छोटू कसेरा को दबोचा है.

    दरअसल, हैरानी की बात तो यह है कि गिरफ्तार चारों अपराधियों के सही से दाढ़ी, मूछ तक नहीं निकले हैं और अपराध करना शुरू कर दिया. डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक परमेशवर लियांगी ने शुक्रवार शाम पुलिस लाईन में प्रेसवर्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी अपराधी शातिर हैं लेकिन अपराध की दुनिया में नए हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने पिछले महीने ही टाटा मैजिक लूटा था, जिसमें रीतिक गुप्ता, राजू साव और अनिल शर्मा शामिल थे. जिसके कुछ महीने बाद ही तीनों लूटे गए वाहन को कतरास के सौरभ कसेरा को बेचने चले गए और वाहन बेंच भी दिया.

    ये भी देखें:

    जब डाकुओं से घिर गईं अपने समय की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी, जानिये किस डकैत ने निकाल लिया था चाकू

    पुलिस ने लिया टेक्नीकल सेल का सहारा

    टाटा मैजिक लूट की घटना के बाद ही चालक त्रिलोकी सिंह ने निमियाघाट थाना में केस दर्ज करा दिया था. इसके बाद डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार और पुलिस निरीक्षक परमेशवर लियांगी ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने केस में टेक्नीकल सेल का सहारा लेकर पहले राजू बंगाली को दबोचा और  पूछताछ के दौरान उसने बाकी अपराधियों के नाम कबूले. उसने यह भी बताया कि लूटे गए वाहन को सौरभ कसेरा के पास बेंचा गया है. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाकी अपराधियों को पकड़ा और लूटे गए टाटा मैजिक वाहन को बरामद किया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news