गिरिडीह : मां की ममता हुई शर्मसार, सात माह की बच्ची को कुआं में फेंका, मौत

    गिरिडीह : मां की ममता हुई शर्मसार, सात माह की बच्ची को कुआं में फेंका, मौत

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह से मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है. जहां एक मां ने अपनी दूधमुंही बच्ची को जिन्दा कुआं में डाल दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा बच्ची के शव को कुआं से बाहर निकाला गया और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    पूरा मामला 

    घटना की जानकारी देते हुए गांवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला तराई गांव का है, जहां पति अनुज यादव की मां, पत्नी पपला देवी व दूधमुंही बच्ची रहती थी. जानकारी के अनुसार अनुज यादव दिल्ली में काम करता है. कुछ दिनों पूर्व अनुज की मां की मौत हो गई थी. जिस वजह से अनुज की पत्नी और उसकी दूधमुंही बच्ची घर में अकेली रहती थी.  लेकिन आज सुबह बच्ची की मां पैदल ही अपने मायके जा रही थी. रास्ते में रिश्तेदार ने उसे अकेले जाता देखा तो उससे पूछा कि बेटी कहां है. जिसका जवाब देते हुए महिला ने बताया कि उसने अपने बेटी को कुआं में फेंक दिया है.  इतना सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और मामले से गावां पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को कुएं से निकाला गया. साथ ही महिला के पति को भी सूचित किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news