Big News : गिरिडीह में मोंगिया स्टील और सलूजा के ठिकाने पर IT की रेड, स्टील के काले कारोबार से दोनों भाइयों ने खड़ी की अकूत संपत्ति

    Big News : गिरिडीह में मोंगिया स्टील और सलूजा के ठिकाने पर IT की रेड, स्टील के काले कारोबार से दोनों भाइयों ने खड़ी की अकूत संपत्ति

    गिरिडीह (GIRIDEEH):  गिरिडीह में आयकर की बड़ी कारवाई , एक बार फिर से इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ के तीन फैक्ट्रियों में छापामारी की है. बुधवार की सुबह इनकम टैक्स की टीम एक साथ मोंगिया स्टील, सलूजा स्टील और लाल फ़्यूरो के फैक्ट्री और दफ्तर (घर) पहुंची और छापामारी शुरू कर दी. सुबह करीब 6.15 बजे करीब 25 से 30 गाड़ियों से पहुंची टीम में बंगाल, झारखंड और बिहार के कई अधिकारी शामिल हैं. आईटी की इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अन्य फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीम इन तीनों  फैक्ट्रियों और दफ्तर में एक साथ पहुंच कर दस्तावेजों को खंगालने में जुट गई है. इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री और दफ्तर में प्रबंधकऔर  अन्य कर्मियों के मोबाइल को भी जब्त कर जांच कर रही है. मोंगिया स्टील और सलूजा स्टील के शास्त्री नगर स्थित घर (दफ्तर) में एक दर्जन से अधिक गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे हैं और कागजातों को खंगाल रहे हैं. इस दौरान पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं.

    बता दें गिरिडीह में 15 दिनों के भीतर ये दूसरी छापेमारी है. इस बार आईटी लौह इंडस्ट्री और उससे जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. इससे पहले भी बालमुकुंद ग्रुप में छापेमारी की गई थी जो तीन चार दिन चली थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news