गिरिडीह: अवैध माइका खनन के खिलाफ वन विभाग की छापेमारी, 8 टन माइका जब्त

    गिरिडीह: अवैध माइका खनन के खिलाफ वन विभाग की छापेमारी, 8 टन माइका जब्त

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के गावां वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से गांवा थाना इलाके के कारीपहरी में अवैध माइका के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में डेढ़ लाख रूपये के करीब 8 टन माइका को जब्त किया गया है. वन विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. प्रभारी वनपाल पवन चौधरी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमडार के आसपास जंगलों में अवैध तरीके से माइका का खनन कर कारीपहरी गांव में सड़क किनारे डंप किया जा रहा है. सूचना के आधार पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठन कर डंप किये गए माइका को जब्त कर कार्यालय लाया गया. वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. 

    मौके पर छापेमारी अभियान में थानेदार सन्नी सुप्रभात, राजेंद्र प्रसाद, जिलाजित, हीरालाल कुमार, पविन्द्र गुप्ता, छोटू दास समेत कई वनकर्मी शामिल थे. छापेमारी के लिए गई वन विभाग की टीम की माने तो जेसीबी मशीन से अवैध माइका का खनन हो रहा था. गावां थाना इलाके के जंगलों में इन दिनों अवैध माइका का खनन हो रहा है. दिन के उजाले में जेसीबी मशीन से माइका का खनन किया जा रहा है. जिसे कई स्थानों पर डंप कर रात के अंधेरों में कोडरमा भेजा जा रहा है. 

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news