गिरिडीह : बगोदर के प्रवासी मजदूर की दुबई में मौत, परिजनों में कोहराम

    गिरिडीह : बगोदर के प्रवासी मजदूर की दुबई में मौत, परिजनों में कोहराम

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के महुरी गांव निवासी और 50 वर्षीय प्रवासी मजदूर यूसुफ अंसारी की दुबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना पिछले सोमवार शाम की है. लेकिन परिजनों को उसके मौत की जानकारी मंगलवार देर रात को मिली. 

    कार की चपेट में आने से हुई मौत

    यूसुफ अंसारी अपने पीछे पत्नी जुबेदा खातून,पुत्र साजिद अंसारी(20),वारिस अंसारी(15),दानिश अंसारी (18) को छोड़ गए है. परिजनो ने बताया कि यूसुफ अंसारी पिछले डेढ वर्ष पहले दुबई गया था. और एक दुकान में समान डिलीवरी का काम करता था. समान डिलीवरी कर बाइक से लौट रहा था. तभी कार की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली और पंचायत समीति सदस्य प्रतिनिधि प्रवीन कुमार मृतक के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया.

    आए दिन विदेश में होती है मजदूरों की मौत 

    वहीं सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह इकलौता मामला नहीं है. आए दिन देश के दूसरे राज्यों समेत विदेशों में काम के दौरान बगोदर प्रखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं. बता दें कि गिरिडीह जिले के बगोदर और इससे सटे हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के इलाकों में रहने वाले काफी युवा रोजी -रोटी के लिए विदेश समेत देश के दूसरे राज्यों महानगरों में पलायन करते हैं. वहां राेजगार कर भरण-पोषण करते हैं. इसी दौरान कई मजदूरों की मौत हो रही हैं.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news