गढ़वा : अबुआ आवास में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश, बीडीओ कार्यालय में किया जमकर हंगामा  

    गढ़वा : अबुआ आवास में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश, बीडीओ कार्यालय में किया जमकर हंगामा  

    गढ़वा (GARHWA): गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड मे अबुआ आवास में प्रखंड कर्मीयों द्वारा बरती गई अनियमितता से आक्रोशित होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने बीडीओ के कार्यालय में जमकर हंगामा किया. हंगामा करते हुए ग्रामीणों ने बीडीओ नंद जी राम तथा आवास समन्वयक अशोक कुमार को दो घंटे तक घेरे रखा. इस दौरान आवास समन्वयक के साथ धक्का मुक्की भी हुई साथ ही अफरा-तफरी मच गया. महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल को बुलाना पड़ा.

    पचास की संख्या में ग्रामीण पहुंचे बीडीओ कार्यालय

    दरअसल भवनाथपुर प्रखंड के बुका, चपरी, मकरी की करीब पचास से अधिक ग्रामीण एक जूट होकर आज बीडीओ नंद जी राम से मिलने उनके कार्यकाल पहुंची. लेकिन वे अपने कार्यालय से निकलकर सीओ के कार्यालय में निचे आ गये. जिससे आक्रोशित ग्रामीण ने आवास समन्वयक अशोक कुमार के कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करते हुए धक्का मुक्की भी किया. बीडीओ के पास चलने को कहा. मौके की नज़ाकत देखते हुए अशोक कुमार निचे सीओ कार्यालय में बैठे बीडीओ के आ गया. जहां ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू किया. ग्रामीणों का आरोप है कि आवास के फाइनल सुची में छेड़छाड़ किया गया है. क्रमवार लाभुकों के नाम में छेड़छाड़ करते हुए जिसका सबसे नीचे नाम था उसको पहले तथा जिसका उपर नाम था उसको निचे कर दिया गया है.

    बीडीओ की जांच के बाद उजागर हुआ मामला

    इन्हीं सब सवालों को लेकर दो घंटे तक हंगामा करते हुए बीडीओ तथा आवास समन्वयक को घेरे रखा. जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. सूचना मिलते ही एएसआई विजय सिंह दलबल के साथ पहुंचे. मौके पर बीडीओ नंद जी राम ने ग्रामीणों के आरोप की जांच की. जिसमे प्रखंड कर्मी द्वारा बरती गई अनियमितता उजागर हुआ. अंजु देवी, शकुंतला देवी, अमरावती देवी, शशि देवी, कलावती देवी का सत्यापन सुची में पक्का मकान दिखा कर नाम काट दिया गया था.जांच में उक्त सभी का कच्चा मकान साबित हुआ.बीडीओ ने संयुक्त आवेदन देने की बात कही,जिस पर कार्रवाई किया जाएगा. इसके बाद हंगामा शांत हुआ.

    पंचायत सचिव पर लगाया पैसा मांगने का आरोप

    वही हंगामा के बीच पंचायत सचिव पर आवास दिलाने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगा है. भवनाथपुर के कर्पूरी चौक निवासी पवन कुमार ने बीडीओ को बताया कि आवास सत्यापन में पंचायत सचिव पैसा मांग रहे थे.कहा हमारे घर सचिव विष्णु प्रसाद सत्यापन करने आए थे.कहा दस हजार रुपए दिजियेगा तो आवास दिलवा देंगे. वे की बार फोन कर पैसा का मांग किये.बीडीओ ने सचिव से स्पष्टीकरण पुछने की बात कही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news