GARHWA: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से CM योगी संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत, कई सांसद होंगे शामिल

    GARHWA: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से CM योगी संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत, कई सांसद होंगे शामिल

    गढ़वा(GARHWA): झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी अपनी तैयारी जोरों शोरों से कर रही है. चुनाव से पहले भाजपा अपने एक से बढ़कर एक दिग्गज नेताओं की फौज झारखंड में उतारने वाली है. इसी क्रम में गढ़वा जिले में 21 सितंबर को भाजपा की संकल्प यात्रा आयोजित होने वाली है. वहीं, इस संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी की तरफ से हुंकार भरने वाले हैं. जहां सीएम योगी का साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी देंगे. गढ़वा जिले के 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से इस संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी. संकल्प यात्रा शुरू करने से पूर्व बाबा बंशीधर भगवान के मंदिर में पूजा पाठ की जाएगी.

    22 सितंबर को आयोजित की जाएगी सभा कार्यक्रम

    वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि, 21 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भवनाथपुर विधानसभा से संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी. जिसमें 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा का भ्रमण रोड शो और सभा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. इसमें गोरखपुर सांसद अभिनेता रवि किशन, दिल्ली सांसद अभिनेता मनोज तिवारी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सांसद निशीकांत दुबे मुख्य रूप से सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद 23 सितंबर को संकल्प यात्रा बिश्रामपुर होते हुए पाण्डु तक जाएगा.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार/गढ़वा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news