लोहरदगा से गुमला भेजा जा रहा था एक करोड़ का गांजा, रांची पुलिस ने कर लिया जब्त

    लोहरदगा से गुमला भेजा जा रहा था एक करोड़ का गांजा, रांची पुलिस ने कर लिया जब्त

    रांची(RANCHI): झारखंड को नशे के सौदागर बर्बाद करने में लगे है. उड़ता पंजाब तो सभी ने देखा है लेकिन अब झारखंड भी इससे कम नहीं है. राजधानी रांची से लेकर छोटे जिले और शहर में नशे के तस्कर सक्रिय है. कुछ ऐसा ही मामला फिर सामने आया. लोहरदगा पुलिस की सूचना पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की तो एक करोड़ का गांजा को जब्त किया है. इस मामले में तस्कर गाड़ी से फरार हो गए. लेकिन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया. ड्राइवर ने कई जानकारी पुलिस को दी है. इस मामले का खुलासा रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर किया है.            

    नगड़ी थाना क्षेत्र से एक करोड रुपए का गांजा जप्त किया है. दरअसल रांची पुलिस को लोहरदगा पुलिस से सूचना मिली थी कि गुमला की तरफ से गांजा तस्कर गांजा लेकर आ रहा है. इस सूचना पर डीएसपी पुलिस हैडक्वाटर 2 अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें एक उड़ीसा नंबर की स्कॉर्पियो की जांच में 206 किलो गांजा बरामद किया गया. इसके ड्राइवर सज्जाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

    जबकि मुख्य अभियुक्त शमशेर अंसारी, अफसर अंसारी, जैलो उर्फ तौफीक और एक गाड़ी के मालिक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस को देखकर शमशेर फरार होने में सफल हो गया था. शमशेर का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हर 100 किलोमीटर पर ड्राईवर बदला जाता था और ड्राइवर को 10 से 20 हजार रुपए दिए जाते थे.ताकि तस्कर पुलिस की पकड़ में ना आए. तस्करों द्वारा गांजा गुमला से लोहरदगा के लिए ले जाया जा रहा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news