शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के किशोरी के साथ गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

    शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के किशोरी के साथ गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की है. पश्चिम बंगाल से शिकारीपाड़ा रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी किशोरी से पांच दरिंदो ने मिलकर दुष्कर्म किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से त्वरित कार्यवाई करते हुए पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

     
    जानकारी के अनुसार बुधवार को शिकारीपाड़ा के एक गांव में विवाह समारोह था. पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. समारोह चल रहा था, तभी किशोरी के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया. वह पंडाल से निकलकर बात करते हुए घर से कुछ दूर निकल गई. पहले से एक जगह पर बैठे पांच युवकों की नजर किशोरी पर पड़ी.  युवक उसे उठाकर खेत की ओर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया. जाते समय युवकों ने किशोरी को धमकी भी दिया कि अगर किसी काे कुछ बताया तो परिणाम बुरा होगा. किशोरी ने घर पहुच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. गुरुवार की सुबह पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाना जाकर सारी बात बताई. जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्यवाई करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछ ताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार्य कर लिया है. एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस का यह प्रयास है कि स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपी को कठोर सजा मिले. 

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news