रांची में अपराधियों का तांडव, दिन दहाड़े जेवर दुकान में एक करोड़ 40 लाख की लूट,दुकानदार को मारी गोली,देखिए लूट का लाइव   वीडियो

    रांची में अपराधियों का तांडव, दिन दहाड़े जेवर दुकान में एक करोड़ 40 लाख की लूट,दुकानदार को मारी गोली,देखिए लूट का लाइव    वीडियो

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ और बेलगाम है. पुलिस का भय अपराधियों में से खत्म हो गया है. तभी तो राजधानी रांची के ग्रामीण से लेकर शहरी इलाके में अपराधी तांडव मचाते दिख है. जब जहां किसी भी वारदात को अंजाम देने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे है. इसकी बानगी फिर रांची के बिरसा चौक पर देखने को मिली है. दिन दहाड़े डीपी ज्वेलर्स में मालिक को गोली मार कर एक करोड़ 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया.वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चलते बने.

    बताया जा रहा है कि अपराधी चार की संख्या में हथियार लेकर पहुंचे थे.दुकान में पहुंचते ही सभी को गन पॉइंट पर लेकर जेवरात को बैग में भरने लगे. जब दुकानदार ने ओम वर्मा ने इसका विरोध किया तो उन्हे गोली मार दी.गनीमत रही की गोली दुकानदार के हाथ में लगी.गोली चलने के बाद सभी हड़कंप मच गया. देखते ही देखते दुकान में रखे. सोने चांदी को लूटेरे बैग में भर कर नकल गए. लुटेरों के जाने के बाद दुकान के मालिक ने दुकान में देखा तो सब खत्म हो चुका था.

    इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जगरनाथ पुर थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे है. FSL की टीम भी दुकान में पहुँच कर जांच कर रही है. आस पास के CCTV फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है.सभी चेक नाका को ब्लॉक कर चेकिंग की जा रही है. किसी भी कीमत पर अपराधी निकल नहीं पाएंगे.                          

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news