देवघर: आपसी दुश्मनी में युवक का काटा हाथ, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

    देवघर: आपसी दुश्मनी में युवक का काटा हाथ, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

    देवघर (DEOGHAR): देवघर में आपसी दुश्मनी में हाथ काट कर अलग कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीती देर शाम नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुभाष चौक निवासी विवेक कुमार की दुश्मनी अपने ही मित्रों के साथ चल रही थी. जिसके बाद आपसी दुश्मनी को सुलह करवाने के लिए विवेक के जान पहचान के कुछ युवकों ने उसे घर बुलाकर ले गए. इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसका हाथ काट दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    दोस्तों ने धारदार हथियार से दोस्त की कलाई कर दी अलग

    बता दें कि जब कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले जा रहे थे. तभी घर से कुछ ही दूरी पर कास्टर टाउन सुन्दरलाल मिश्रा रोड में 5 युवक उसके आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही विवेक वहां पहुंचा उसे पांचों युवकों ने कस कर जकड़ लिया. फिर एक युवक ने धारदार हथियार से विवेक के हाथ की कलाई काट कर अलग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. इधर हाथ कटने से तड़पता विवेक भागते-भागते घर पहुंचा  और बचाव-बचाव चिल्लाने लगा. जिसके बाद घर वालों ने आनन-फानन में विवेक को सदर अस्पताल ले गए. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने विवेक के परिजन को बाहर ले जाने का आग्रह किया.  

    पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी

    वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक पहुँच और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि विवेक का कटा हुआ कलाई पुलिस को नही मिला है. घायलावस्था में विवेक ने पुलिस को दो आरोपियों का नाम बताया हैं. जिसमें बौआ सिंह और नीतीश का नाम बताया है. विवेक ने बताया कि इन दोनों से उसकी पूरानी दुश्मनी चल रही थी. विवेक से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है.

    आस-पास भय का माहौल

    आपको बता दें कि पीड़ित और घटना को अंजाम देने वाले इसके मित्र सभी आपराधिक किस्म के है. दुश्मनी में जान नही लेकर इस तरह सिर्फ हाथ काट देने का यह मामला अपने आप मे निराला है. आखिर क्यों मित्रों ने सिर्फ विवेक का हाथ ही काटा. इसका खुलासा अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं इस घटना के बाद आसपास में भय का माहौल बन गया है.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news