रांची में चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    रांची में चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    रांची(RANCHI):  राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते आपराधिक वारदात को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर पुलिस गस्ति बढ़ाई गई है. जिससे अपराधियों पर लगाम लग सके. इसका नतीजा भी सामने आने लगा है.  रांची के ग्रामीण इलाके नामकुम थाना क्षेत्र में समय रहते पुलिस ने चार अपराधियों को दबोच लिया. सभी अपराधी सदाबहार चौक पर बैठ कर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. तभी पुलिस वहाँ पहुंची और सभी को दबोच लिया.गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इस मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी मनीष तोपपो ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. नामकुम के सदाबहार चौक के पास अपराधियों के पहुँचने की सूचना थी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो सभी भागने लगे. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने अपराधियों को खदेड़ कर दबोच लिया. जिसके बाद पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर आठ चक्रीय देशी रेवाल्वर, 315 का चार जिंदा कारतूस और 7.65 का 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

    गिरफ्तार अपराधियों में दिलीप रजक, अमरकांत घोष, मो शाहबाज और मो इब्राहीम का नाम शामिल है. वहीं जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में मो शाहबाज और मो इब्राहीम रिश्ते में बाप बेटा है,लेकिन दोनों साथ मिल कर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना कर घटना को अंजाम देने वाले थे. वहीं इस छापेमारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक मुमल राजपुरोहित, एसआई सुनील कुमार तिवारी, सहायक पुलिस निरीक्षक बोयस मुंडु समेत अन्य जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news