पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में हजारीबाग के पूर्व एसडीओ गिरफ्तार, भागे फिर रहे थे अशोक कुमार, जानिए कहां पकड़ाए

    पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में हजारीबाग के पूर्व एसडीओ गिरफ्तार, भागे फिर रहे थे अशोक कुमार, जानिए कहां पकड़ाए

    रांची - हजारीबाग के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पद पर रहे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी अनीता देवी को जलाकर मार दिया.यह घटना 26 दिसंबर,2024 की है.गंभीर अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.उसके बाद उन्हें बोकारो के बीजीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.28 दिसंबर को उनकी मौत हो गई.अशोक कुमार पर यह आरोप है कि उनका किसी महिला से अवैध संबंध रहा है जिस कारण से वह पत्नी से अक्सर विवाद किया करते थे और उसे रास्ते से हटाना चाहते थे. इसलिए अशोक कुमार ने हजारीबाग के झील रोड स्थित आवास में षड्यंत्र के तहत अपनी पत्नी अनीता देवी को जला दिया.अनीता देवी के परिजनों ने थाना में अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.इस घटना के खिलाफ हजारीबाग में आंदोलन भी हुआ.राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए एस आई टी का गठन किया था.अशोक कुमार फरार चल रहे थे.उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

    अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई

     पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को सरकार ने पद से हटा दिया था. इधर अशोक कुमार की जिला अदालत में अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी. अग्रिम जमानत यश का खारिज होने के बाद यह लगभग ताई माना जा रहा था की अशोक कुमार या तो कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर देंगे या फिर उनकी गिरफ्तारी होगी. इधर हजारीबाग पुलिस टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.इस मामले में अशोक कुमार के पिता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था.

    अशोक कुमार गिरफ्तारी के भय से भागे फिर रहे थे.जगह-जगह छिप रहे थे.लेकिन रविवार की शाम लगभग 7.15 बजे हजारीबाग पुलिस की टीम ने उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.हजारीबाग के एसडीपीओ अमित आनंद ने अशोक कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news