हथियों की सुरक्षा में विफल हो रहा वन विभाग! सरायकेला के आमड़ा बेड़ा में फिर विशालकाय दांतेल हाथी की मौत 

    हथियों की सुरक्षा में विफल हो रहा वन विभाग! सरायकेला के आमड़ा बेड़ा में फिर विशालकाय दांतेल हाथी की मौत 

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तील्ला के आमड़ा बेड़ा में एक विशालकाय दांतेल हाथी की मौत हो गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी की मौत हुई है. उनका कहना है कि वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा में विफल हो रहा है और अब वे अपने संपत्ति की सुरक्षा नहीं कर पा रहे है.

    पिछले दो वर्षों में कई जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है

    आपको बताये कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में कई जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है. यह एक गंभीर मुद्दा है, जिसपर ध्यान देने की आवश्यकता है. विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दिनों में कई जगहों पर दर्जनों ग्रामीणों के घरों को जंगली हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. 

    जांच के बाद होगा मामले का खुलासा

    अब यह देखने वाली बात है कि हाथी की मौत कैसे और कब हुई है. वन विभाग को इस मामले की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही, ग्रामीणों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए भी कदम उठाने चाहिए.

    रिपोर्ट -वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news