Coal India की इस शानदार पहल से कंपनी-कर्मचारियों को क्या-क्या होंगे फायदे, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    Coal India की इस शानदार पहल से कंपनी-कर्मचारियों को क्या-क्या होंगे फायदे, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD): देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया अब नई नियुक्तियों से लगभग हाथ खींच लिया है.  नए-नए नियम, तरीके के साथ  कार्यरत कर्मचारियों को ही प्रमोट करने की योजना पर काम कर रही है.  इधर, पता चला है कि कोल्  इंडिया अपने कर्मचारियों के समग्र दक्षता में विकास  के लिए एक पहल  करने जा रही है.  माइनिंग सरदार, विद्युत पर्यवेक्षक, सर्वेयर , फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स जैसे महत्वपूर्ण कोर्स कराकर खाली पदों को भरने की योजना पर काम कर रही है.  पढ़ाई का पूरा खर्च कंपनी  वहन  करेगी.  साथ ही इस दौरान  कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन भी मिलेगा. 

     अभी हाल ही में संपन्न मानकीकरण समिति की बैठक में इस योजना पर सहमति बनी है.  जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस योजना को लागू किया जा सकता है.  यह भी  पता चला है कि ऐसा करने वालों के साथ कंपनी की कुछ शर्ते भी होंगी.  सूत्र बताते हैं कि 5 साल तक कंपनी में बने रहने की उन्हें गारंटी देनी होगी.  मानव संसाधन विकास विभाग 5 वर्षों के लिए विभागीय जरूरत  का अवलोकन करेगा.  उसके बाद इसकी सूची बनेगी. 

     कोल इंडिया बोर्ड की अनुमति के बाद चयन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.  चयन प्रक्रिया में पहले टेस्ट होगा, फिर चयनित कर्मचारियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी.  परीक्षा पास करने वालों का  कॉलेज में नामांकन होगा.  पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी संबंधित पद पर नियुक्ति होगी.  ट्यूशन फीस और हॉस्टल खर्च भी कंपनी उठाएगी , यह  अलग बात है कि कोल्  इंडिया की यह पहल  कंपनी के लिए भी फायदेमंद होगा, तो कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा. कोल् इंडिया पर खाली पदों को नहीं भरने का आरोप लगते रहे है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news