गढ़वा के स्कूल में जबरन कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, लोगों ने सड़क जामकर काटा बवाल  

    गढ़वा के स्कूल में जबरन कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, लोगों ने सड़क जामकर काटा बवाल   

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले के रमकण्डा थाना क्षेत्र के देहाजीसेमर स्थित बेरियन फैलॉस्पी मिशन स्कूल मे धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है.जहा जानकारी मिलने के बाद विभिन्न हिन्दू संगठनों एवं ग्रामीण पहुंचकर हंगामा किया. हंगामा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर चार आरोपियों को रमकण्डा थाना लाकर पूछताछ कर रही है.

    पढें मामले पर क्या कर रहे हैं एसडीपीओ

    इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं ग्रामीणों से बात की. ग्रामीणों ने तत्काल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाना के मुख्य गेट के सामने धरना पर बैठ गए.

    यह पूरा मामला है

    जानकारी के अनुसार रंका थाना क्षेत्र के तामगे कला गाँव निवासी बंशी राम अपने परिजनो के साथ मगराही गाँव पहुंचे थे. जहाँ प्रार्थना सभा के बाद उनके परिजनों को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा जिसके बाद परिजनों ने विभिन्न हिन्दू संगठनों को खबर कर हंगामा किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news