जमशेदपुर : मानगो पुल पर 400 करोड़ के लागत से बनेगा फ्लाईओवर, शहर को मिलेगा जाम से निजात

    जमशेदपुर : मानगो पुल पर 400 करोड़ के लागत से बनेगा फ्लाईओवर, शहर को मिलेगा जाम से निजात

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो में बनने वाले फ्लाईओवर को लेकर कयावद तेज हो चुकी है. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी विधायक बन्ना गुप्ता रविवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा के अलावा पथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहें. सबसे पहले मंत्री बन्ना गुप्ता डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के पास पहुंचे. यहां स्थल का निरीक्षण करने के बाद वे सीधे मानगो वन विभाग के पास पहुंचे और अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. यहां से वे मरीन ड्राइव के पास पहुंचे.

    हो सकता है फ्लाईओवर निर्माण प्लान में बदलाव 

    बता दें कि डिमना रोड की ओर से और दूसरा फ्लाईओवर मानगो के वन विभाग के पास से निकालने की योजना है. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि वन विभाग की हनुमान मंदिर के पास से फ्लाईओवर उठाया जा सकता है. जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि फ्लाईओवर को लेकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के दौरान कई बातों पर ध्यान दिया गया है. इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर अन्य बिन्दुओं पर वार्ता की जायेगी. जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा.  निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से लगभग 400 करोड़ की राशि आवंटित की गई है. प्लान में बदलाव के बाद अनुमानित राशि में बढ़ोतरी हो सकती है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news