तीन सड़क लुटेरे पकड़ाए, एक हुआ फरार, दो देसी कट्टा, आठ जिन्दा कारतूस बरामद, जानिए पूरी घटना

    तीन सड़क लुटेरे पकड़ाए, एक हुआ फरार, दो देसी कट्टा, आठ जिन्दा कारतूस बरामद, जानिए पूरी घटना

    गोड्डा(GODDA): गोड्डा पुलिस को सड़क लुटेरे गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को जिले के सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के अमगडा पहाडपुर के जंगल के समीप सवेरे 7 बजे सूचना मिली कि चार की संख्या में सड़क लुटेरे सडकों पर राहगीरों के संग लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. सूचना मिलते ही सुन्दर पहाड़ी थाना प्रभारी प्रवीन मोदी दल-बल के साथ घटनास्थल की तरफ फ़ौरन रवाना हुए और वारदात को अंजाम देते हुए तीन अपराधकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा. जबकि एक अपराधी भागने में कामयाब हो गया.

    अपराधियों के चंगुल से दो राहगीरों को भी छुड़वाया

    घटनास्थल पर एक बरहेट निवासी पीड़ित शख्स मुनीर अंसारी और उसके भांजे को भी पुलिस ने इनके चंगुल से बचाया, जिनसे ये लुटेरे लुट को अंजाम दे रहे थे. चारों अपराधी दो बाईक पर आये हुए थे और इन दोनों मामा भांजे को हथियार के बल पर अपने बाईक पर बैठाकर ले जाने की फिराक में थे, जब पुलिस वहां पहुंची तब इन दोनों को अपराधियों से छुड़वाया गया.

    तीनो का रहा है अपराधिक इतिहास : एसडीपीओ  

    गिरफ्तार तीनो अपराधियों में गुंजन यादव,ओमप्रकाश भगत तथा कृष्णा मंडल है जो सभी पथरगामा थाना क्षेत्र के धमसांय के रहने वाले हैं. रविवार को एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह द्वारा कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया गया कि इन सभी अपराध कर्मियों  का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है तथा जिले के विभिन्न थानों में 8 काण्ड अंकित हैं और पुलिस को इनकी बहुत दिनों से तलाश थी. इनके पास से 2 देसी कट्टा, 8 जिन्दा कारतूस तथा एक मोबाइल जब्त किया गया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news