रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी गोवा और दूसरे शहरों की भी फ्लाइट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने शुरू की पहल  

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी गोवा और दूसरे शहरों की भी फ्लाइट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने शुरू की पहल  

    रांची(RANCHI): रांची के लोगों को आने वाले दिनों में गोवा, जम्मू और अन्य शहरों में जाने के लिए कहीं और से प्लेन पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जल्द ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से देश के कई राज्यों के लिए विमान सेवा शुरू होने की संभावना है. इसे लेकर एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने पहल शुरू कर दी है.

    इस बारे में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि राज्य का सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट रांची एयरपोर्ट है. रांची एयरपोर्ट आने वाले दिनों में देश के कई अन्य राज्यों से जुड़ने वाला है. इसे लेकर एयरलाइंस कंपनियों को पत्र लिखा गया है.

    रांची से इन शहरों में शुरू होगा विमान सेवा  

    उन्होंने बताया कि अगर सब सही रहा तो जल्द ही रांची से गोवा, तिरुपति, त्रिवेंदरम, जम्मू, अमृतसर, उदयपुर और सूरत के लिए विमान सेवा शुरू होगी. उन्होंने कहा कि रांची के व्यवसायी सूरत, उदयपुर आदि जगहों पर जाते हैं. इसके साथ ही झारखंड में कई पर्यटन स्थल भी हैं, जहां विमान सेवा शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी, साथ ही विमान कंपनियों को फायदा भी होगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही रांची से देवघर फ्लाइट की भी शुरूआत की जाएगी.

    जमशेदपुर से कोलकाता की फ्लाइट हुई शुरू

    इसके पहले जमशेदपुर से कोलकाता भी विमान सेवा शुरू की गई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोनारी हवाई अड्डा से जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा का शुभारंभ किया है. जमशेदपुर में इंडिया-वन एयर के 9 सेंटर ग्रैंड कारवां एक्स (C208B) विमान ने जमशेदपुर से कोलकाता की विमान सेवा शुरू की है.   

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news