सऊदी अरब में फंसे झारखंड के पांच मजदूर, वीडियो बनाकर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

    सऊदी अरब में फंसे झारखंड के पांच मजदूर, वीडियो बनाकर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

    बोकारो(BOKARO): गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले से ताल्लुक रखने वाले 5 मजदूरों ने सऊदी अरब से वीडिओ बनाकर भारत सरकार व झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. वही उनके परिजनों ने भी केंद्र और राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है. मजदूर कंपनी की ओर से पिछले आठ महीने का वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं. सभी मजदूरों के बीजा की अवधि समाप्त हो गई है.

    राज्य सरकार से सऊदी अरब में फंसे मजदूरों को मदद करने की अपील: सिकन्दर अली

    मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से सऊदी अरब में फंसे मजदूरों को मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है. काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं,वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं. बड़ी मुश्किल से वे स्वदेश लौट पाते हैं. पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं. ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं.

    पिछले आठ महीने से किसी भी मजदूर को नहीं मिला वेतन 

    सऊदी अरब में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत के  जगदीश महतो,बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पेंक पंचायत के जिवलाल महतो,विनोद महतो और हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत चानो पंचायत के चिंतामन महतो,विरेन्द्र महतो शामिल हैं. ये सभी मजदूर पिछले 28 मार्च 2023 को अल मुरब्बा अल हादी की कंपनी में ट्रांसमिशन के ओपीजी में काम करने के लिए सऊदी अरब गये थे. लेकिन पिछले आठ महीने से किसी भी मजदूर को वेतन नहीं मिला है. जिसकी वजह से सभी मजदूर खाने के लिए मोहताज हो गये हैं. 

    रिपोर्ट: संजय कुमार 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news